Top Movies of 2023 – वोटिंग में रणवीर की ‘एनिमल’ टॉप पर, ये रही पूरी लिस्ट

साल 2023 खत्म होने को है और यह साल Indian Cinema के लिए Top Movies of 2023 के साथ काफी शानदार रहा है. जहाँ इस साल Animal, Jawan, Pathaan जैसी फिल्मों ने एक नए सिनेमा से दर्शकों को रूबरू कराया है। वहीँ OMG2, 12th Fail जैसी फिल्मों ने समाज को एक नया रास्ता दिखाने का काम किया है। मसाला फिल्मों के इस साल में देशभक्ति से प्रेरित भी कई फिल्में इस वर्ष देखने को मिले। चलिए जानते हैं इस पूरी सूची के बारे में जो दर्शकों द्वारा ही Top 20 Films of 2023 की वोटिंग से बनी है।

Top 20 Films of 2023

1. Animal

साल के आखिरी महीने में आयी ये फिल्म आपको अबतक का सबसे खतरनाक एक्शन का अनुभव देती है। इसी लिए इसकी हद से ज्यादा तारीफ़ भी हुई और आलोचना भी। इसमें रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी देखने को मिले। संदीप वांगा रेड्डी की ये फिल्म पिता के साथ अटूट प्रेम की कहानी बताती है और बीवी के साथ के सम्बन्ध के कारण काफी चर्चा में रहती है। यही बात इस फिल्म को Top Movies of 2023 के लिस्ट में पहले स्थान पर रखती है।

2. Jawan –

2023 की सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म एटली द्वारा निर्देशित और गौरी खान द्वारा निर्मित ‘जवान’ थी। फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा, दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म का बजट 300 करोड़ था और इसने दुनिया भर में 1148 करोड़ का कलेक्शन किया।

फिल्म की कहानी एक गुप्त एजेंट की है जो एक बड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश करने के लिए निकलता है। फिल्म में एक्शन, रोमांस और सामाजिक संदेश का अच्छा मिश्रण था। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से समान रूप से सकारात्मक समीक्षा मिली।फिल्म की सफलता ने शाहरुख खान के करियर में एक नया अध्याय शुरू किया। यह फिल्म उनके लिए एक बड़ी वापसी थी और यह साबित करती है कि वह अभी भी भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेताओं में से एक हैं।

3. 12thFail

विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित 2023 की हिंदी फिल्म 12वीं फेल एक सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, संजय बिश्नोई और हरीश खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की कहानी मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव के एक लड़के मनोज की है। मनोज का परिवार गरीबी में रहता है और वह 12वीं कक्षा में फेल हो जाता है। लेकिन मनोज अपने सपने को नहीं छोड़ता और संघर्ष करके यूपीएससी परीक्षा पास कर IPS अधिकारी बन जाता है।12वीं फेल एक प्रेरणादायक फिल्म है जो दिखाती है कि कैसे कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी अपने सपनों को पूरा कर सकता है। फिल्म को समीक्षकों से भी सकारात्मक समीक्षा मिली है।

4. OMG2 –

मेशा की तरह इस फिल्म में भी अक्षय कुमार एक सोशल मैसेज लेकर फिल्में सामने आए और इसमें पंकज त्रिपाठी ने अपने किरदार को बखूबी निभाया इसमें वकील के तौर पर यामी गौतम भी नजर आईं। यह कहानी एक बच्चे की है और एक बाप की है जिसमें बेटी का एक वीडियो वायरल हो जाता है जो कि पूरे परिवार को शर्मसार कर देता है लेकिन पिता अपने बच्चों का साथ नहीं छोड़ता है और लास्ट तक जाते-जाते सत्य की जीत होती है

5. Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai

फिल्म को समीक्षकों द्वारा और जनता द्वारा नेगेटिव और पॉजिटिव रिस्पांस दोनों मिले हैं क्योंकि यह फिल्म एक कह सकते हैं की सच्ची घटना पर आधारित है लेकिन इस चीज को डायरेक्ट नहीं दिखाया गया है इस फिल्म में अंधविश्वास और ढोंगी पाखंडी लोगों का खंडन किया गया है। सीरीज में मनोज बाजपेई लीड रोल में है और इसको डायरेक्ट किया है अपूर्व सिंह कार्की ने।

top-20-movies-of-2023
top-20-movies-of-2023

6. Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani

करण जौहर के निर्देशन में बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रणबीर सिंह और आलिया भट्ट जो कि एकदम अलग व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं इन दोनों की प्रेम कहानी दिखाया गया है जो शादी से 3 महीने पहले तक एक दूसरे के परिवार में साथ रहने का फैसला करते हैं और इसी में आपको कॉमेडी और मसाला देखने को मिला।

7. Leo

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लियो ने दर्शकों के बीच में अच्छा जगह बनाई। हिंदी वर्जन ने भी अच्छी खासी कमाई की और टोटल 680 करोड रुपए कमा डाले। इस फिल्म में विजय के साथ में संजय दत्त भी नजर आए फिल्म का एक्शन और क्राइम से गहरा संबंध रहा जो कि दर्शकों को काफी पसंद आई।

8. Jailer

जेलर तमिल भाषा की और सुपरस्टार रजनीकांत की कॉमेडी एक्शन मूवी है जिसमें जैकी श्रॉफ शिवा राजकुमार सुनील रामकृष्णन और भी कई अच्छे-अच्छे कलाकार नजर आए इस फिल्म का 200 करोड़ का बजट था।

9. Por Thozhil

पोर थोज़िल एक 2023 भारतीय तमिल भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन विग्नेश राजा ने किया है। अल्फ्रेड प्रकाश ने विग्नेश राजा के साथ फिल्म लिखी है। फिल्म में आर. सरथकुमार, अशोक सेलवन और निखिला विमल हैं, जबकि सरथ बाबू, निज़ालगल रवि, सुनील सुखदा और संतोष कीझट्टूर सहायक भूमिकाओं में हैं। संगीत जेक बेजॉय द्वारा तैयार किया गया था, जबकि सिनेमैटोग्राफी और संपादन कलाईसेल्वन शिवाजी और श्रीजीत सारंग ने संभाला था। पोर थोज़िल को आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा के लिए 9 जून 2023 को रिलीज़ किया गया और बॉक्स ऑफिस पर व्यावसायिक सफलता मिली।

10. 2018 Movie

काफी ज्यादा मार्मिक स्टोरी के साथ मलयालम भाषा में रिलीज हुई 2018 फिल्म दर्शकों के दिल में काफी गहराई तक उतर जाती है या फिल्म केरल में आई भीषण बाढ़ पर आधारित है जिसने केरल को तबाह कर दिया था इसका निर्देशन जुड एंथोनी जोसेफ ने किया है।

Best Webseries of 2023

11. MI Dead Reckoning Part1

मिशन इंपासिबल फालआउट की अगली कड़ी में मिशन इंपॉसिबल की श्रृंखला की यह सातवीं सीरीज है इसमें टॉम क्रूज अपने भरपूर एक्शन के साथ नजर आए यह एक अमेरिकी जासूसी फिल्म है जिसको दर्शकों ने पर्दे पर काफी ज्यादा प्यार दिया।

12. Dunki

डोंकी मूवी के साथ राजकुमार हिरानी पुनः वापसी करते हैं अपनी सोशल मैसेज लिए हुए. मूवीस में रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की गौरी खान और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित या फिल्म के लीड रोल में है शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विकी कौशल हैं। यह फिल्म “डंकी उड़ान” के अवैध उपयोग पर आधारित है जिसमें विदेश में जाने के लिए अवैध तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है।

13. Jigarthanda Double X

तमिल भाषा की यह एक्शन कॉमेडी फिल्म कार्तिक सुभाष द्वारा निर्देशित स्टोन बेंच फिल्म 5 स्टार क्रिएशन और इवेन्यू ओरिजिन के तहत एक बहुत ही जबरदस्त मूवी है जो कि सामने साउथ इंडस्ट्री को फिर से एक नए आयाम पर ले जाती है।

14. John Wick 4

जॉन विक: चैप्टर 4 एक 2023 अमेरिकी नियो-नोयर एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो चाड स्टेल्स्की द्वारा निर्देशित और सह-निर्मित है और शे हैटन और माइकल फिंच द्वारा लिखित है। जॉन विक की अगली कड़ी: अध्याय 3 – पैराबेलम और जॉन विक फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त, फिल्म में कीनू रीव्स शीर्षक चरित्र के रूप में हैं.

15. Spiderman ATSV

स्पाइडर मैन की यह मूवी दर्शकों के बीच कोई खास जगह नहीं बन पाई थी हम भारतीय दर्शकों के बीच लेकिन फिल्म को आईएमडीबी पर 8.6 रेटिंग मिला और एक काफी हद तक सफल रही।

16. Sapta Sagaradaache Ello – SIDE A

सप्त सागरदाचे एलो – साइड ए 2023 की भारतीय कन्नड़ भाषा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो हेमंत एम. राव द्वारा निर्देशित और रक्षित शेट्टी द्वारा निर्मित है। इसमें रक्षित शेट्टी और रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिका में हैं। संगीत चरण राज द्वारा रचित है

17. Oppenheimer

ओपेन्हाइमर 2023 की जीवनी थ्रिलर फिल्म है, जो क्रिस्टोफर नोलन द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित है। यह सैद्धांतिक भौतिक वैज्ञानिक जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने मैनहट्टन प्रोजेक्ट पर पहले परमाणु हथियार विकसित करने में सहायता की थी।

18. Pathaan

शाहरुख खान के मोस्ट वीडियो फिल्में से एक थी पठान जिसमें एक पाकिस्तानी जनरल भारत पर हमला करने के लिए एक निजी आतंकी संगठन को कम पर रखता है जबकि शाहरुख खान जो कि भारतीय गुप्त एजेंट है एक विशेष मिशन पर निकलते हैं सबको खत्म करने के लिए।

19. Sam Bahadur

सैम बहादुर 2023 की भारतीय हिंदी भाषा की जीवनी पर आधारित युद्ध ड्रामा फिल्म है जो भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। इसका निर्देशन मेघना गुलज़ार ने किया है जिन्होंने भवानी अय्यर और शांतनु श्रीवास्तव के साथ सह-लेखन किया है।

20. Kho Gaye Hum Kahan

साल के सबसे अंत आयी ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही इस फिल्म में अनन्या पांडे, आदर्श गौरव और सिद्धांत चतुवेर्दी ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म से युवा दर्शक काफी रिलेट कर पा रहे है। इसके Top Movies of 2023 लिस्ट में होने का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं की दर्शक इस फिल्म में अनन्या पांडेय की तारीफ कर रहे हैं।

    MOVIES RELEASING IN JANUARY 2024

    3 thoughts on “Top Movies of 2023 – वोटिंग में रणवीर की ‘एनिमल’ टॉप पर, ये रही पूरी लिस्ट”

    Leave a Comment