BEST 10 WEBSERIES OF 2023 : अबतक आपने इन्हें देखा या नहीं ?

OTT के इस दौर में फिल्मों को टक्कर देती आ रही हैं वेबसीरीज, हर हफ्ते एक से अधिक सीरीज किसी न किसी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होती रहती है। अथाह ज्ञान बताती ये सीरीज दर्शकों को खूब लुभाती हैं। दर्शक भी इन्हें देखने के लिए Amazon Prime, Netflix, SonyLIV, Hotstar जैसे प्लेटफार्म का मेम्बरशिप लेके रखे हुए हैं , जिससे वे आसानी से इन सीरीज का आनंद उठा पाएं। इस साल के आखिरी पड़ाव में हम ऐसी ही एक लिस्ट लेकर जिसमें आपको Best 10 Webseries of 2023 का पता चलेगा। ये सूची दर्शकों की वोटिंग के आधार पर बनाई गई है।

1. Farzi

Best 10 webseries के हमारे इस लिस्ट में दर्शकों ने प्राइम इस बेहतरीन सीरीज FARZI को पहले नंबर पर चुना है। राज और डीके के निर्देशन में बनी ये सीरीज अपनी शानदार कहानी और अच्छे कास्ट के कारण लोगों को अबतक आकर्षित किये हुए है, शायद इसमें थोड़ा योगदान उन गुलाबी फ़र्ज़ी नोटों का भी है! इस सीरीज में आपको शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, के के मेनन, राशि खन्ना और भुवन अरोड़ा जैसे अनुभवी कलाकार देखने को मिलते हैं।

MOVIES RELEASING IN JANUARY 2024

2. The Railway Men

2023 के आखिरी महीने में नेटफ्लिक्स पर आयी ये सीरीज भोपाल गैस हादसे के दिनों की पीड़ा को अच्छे से बयां करती है। जिसमें भोपाल में एक फैक्ट्री से जानलेवा गैस रिसाव के बाद, बहादुर रेलवे कर्मचारी एक अकथनीय आपदा का सामना करते हुए दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। इस सीरीज में आपको के के मेनन, आर माधवन और बाबिल खान जैसे शानदार कलाकार देखने को मिलते हैं।

3. Asur 2

असुर के पहले सीजन के बाद से ही दर्शकों को इसके दूसरे सीजन के लिए काफी इंतज़ार करना पड़ा और आखिर में इसे Jiocinema पर फ्री में स्ट्रीम कर दिया गया। ये सीरीज पिछले सीजन से ही अपनी पकड़ को मजबूत करते दिखती है और अंत तक इसकी सोच दर्शकों को दुविधा में डाली रहती है। तकनीकी के साथ अपने संस्कृति को भी ये सीरीज काफी अच्छे से पेश करती है। Asur 2 में आपको अरशद वारसी, बरून सोबती, अनुप्रिया गोयनका, रिद्धि डोगरा, अमेय वाघ, शारिब हाशमी जैसे शानदार कास्ट देखने को मिलती है।

4. Guns and Gulaabs

गुलाबगंज में संचालित अवैध धधों की आड़ में अफ़ीम का सौदा एक बड़े शहर के पुलिस अधिकारी और एक प्रेमी मैकेनिक को अपने अराजक चंगुल में खींच लेता है। नेटफ्लिक्स पर अगस्त महीने में आयी ये सीरीज कुछ दशक पहले की छवि दिखाती है। इसमें राजकुमार राव, दुलकुर सलमान, आदर्श गौरव, ताज भानु, गुलशन देवैया, गौतम शर्मा, गौरव शर्मा, चारी राव, श्रेया धनवंतरी, सतीश कौशिक जैसे कलाकार पुराने रूप दिखते हैं। अब Guns & Gulaabs का दूसरा सीजन भी जल्द आने वाला है।

5. Kaala Paani

काला पानी नेटफ्लिक्स की एक सर्वाइवल सीरीज है जिसमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक रहस्यमयी बीमारी फैलती है, तो जीवित रहने की हताशा भरी लड़ाई का इलाज ढूंढने की होड़ से सामना होता है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में मोना सिंह, आशुतोष गोवारिकर, अमेय वाघ, विकास कुमार, चिन्मय मंडलेकर, सुकांत गोयल, अरुशी शर्मा, राधिका मेहरोत्रा, पूर्णिमा इंद्रजीत हैं।

6. Aspirants S2

ये सिविल सेवकों के लिए भावनाओं और वास्तविकता का एक रोलर कोस्टर सीरीज है जिसके सीज़न 2 में आपको कहानी के अतीत और वर्तमान में घटित होती संघर्ष को दर्शाता है। TVF के इस सीरीज में आपको फिर से नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सनी हिंदुजा, नमिता दुबे, हरीश छाबड़ा देखने को मिलते हैं। आप इसे अमेज़न प्राइम पर कभी भी देख सकते हैं।

7. The Night Manager

देश सेवा से एक होटल का नाईट मैनेजर बने एक फौजी की कहानी है जो खुद के साथ हुए एक घटना के कारण एक खतरनाक हथियार डीलर के खिलाफ अकेले मोर्चा लेता है। ये सीरीज दो भागों में हॉटस्टार पर स्ट्रीम की गयी। इसमें अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, शोविता धूलिपाला, तिलोत्तमा शोम, रवि बहल, सास्वत चटर्जी देखने को मिलते हैं।

8. Scam 2003 – The Telgi Story

Scam 1992 की अपार सफलता के बाद हंसल मेहता ने अब्दुल करीम तेलगी की कहानी पर Scam 2003 बनाया है। जो अब्दुल करीम तेलगी के फल विक्रेता से स्टांप पेपर घोटाले के सरगना तक पहुंचने की कहानी दिखाता है। ये सीरीज भी दो भाग में रिलीज़ गयी थी, इसे आप SonyLIV प्लेटफार्म पर देख सकते हैं। इस सीरीज में नीतीश कुमार, विशाल सी. भारद्वाज, अनिरुद्ध रॉय, दीपक महतो, सत्यम श्रीवास्तव, यश क्याथम, गगनदेव रियरमोर जैसे कलाकार हैं।

9. Rocket Boys

ये दो असाधारण व्यक्तियों, डॉ. होमी जहांगीर भाभा और डॉ. विक्रम अंबालाल साराभाई की कहानी है, जिन्होंने भारत के भविष्य का निर्माण करते हुए इतिहास रचा। इसमें जिम सर्भ, इश्वाक सिंह, रेजिना कैसेंड्रा, सबा आजाद, रजित कपूर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, नमित दास, अर्जुन राधाकृष्णन सरीखे कलाकार हैं जो 50 के दशक की कहानी उकेरते हैं। इस सीरीज के दोनों सीजन को SonyLIV ऐप पर देखा जा सकता है।

10. Kohrra

कोहरा नेटफ्लिक्स पर एक पुरस्कार विजेता अपराध थ्रिलर पुलिस प्रक्रियात्मक स्ट्रीमिंग सीरीज है। इसमें जब एक एनआरआई दूल्हा अपनी शादी से कुछ दिन पहले मृत पाया जाता है, तो दो पुलिसकर्मियों को इस परेशान करने वाले मामले को सुलझाना होगा क्योंकि उनके जीवन में अशांति सामने आती है। इसमें सुविंदर विक्की और बरुण सोबती मुख्य भूमिका में हैं।

Top 20 Movies of 2023

Bonus 2 Best Series

The Freelancer ‘ए टिकट टू सीरिया’ पुस्तक पर आधारित, एक पूर्व पुलिसकर्मी से फ्रीलांसर बना अविनाश कामथ, एक नवविवाहित लड़की आलिया को सीरिया से बचाने का कठिन काम करता है। यह भी दो भागों में स्ट्रीम हुई, इसका दूसरा भाग अभी हाल ही में Hotstar पर रिलीज़ हुआ है। इसमें मोहित रैना, अनुपम खेर, कश्मीरा परदेशी मुख्य भूमिका में हैं।

Trial by Fire पिछले दो दशकों से न्याय पाने की कोशिश कर रहे माता-पिता नीलम और शेखर कृष्णमूर्ति की सच्ची कठिन यात्रा है। ये नेटफ्लिक्स की क्राइम ड्रामा सीरीज है। जिसमें राजश्री देशपांडे, अभय देओल, राजेश तैलंग, प्रशांत नायर मुख्य भूमिका में हैं।

2 thoughts on “BEST 10 WEBSERIES OF 2023 : अबतक आपने इन्हें देखा या नहीं ?”

Leave a Comment