Amazon miniTV Dehati Ladke Season 2 Release Date

Amazon miniTV के अच्छे शो में से एक Dehati Ladke जिसे आप सभी ने बड़े दिल से दिल लगाकर देखा था। Dehati Ladke Season 2 Release Date के सबसे नए अपडेट के बारे में आपको बता दें की इस शानदार शो का अगला सीजन आपको बहुत जल्द ही इसी हफ्ते देखने को मिलने वाला है। महीने दिन के अंदर ही अगले सीजन का धमाका जानने के लिए आप ये पोस्ट पूरा पढ़े और इस नए सीजन के सभी अपडेट व कहानी को जानें।

Dehati Ladke Season 2 Recap

Dehati Ladke के पहले सीजन में आपने देखा था कैसे रजत अपनी माँ के कसमों और बाप की उम्मीदों को तोड़ता जाता है। गोंडा के इस लड़के को शहर में काफी कुछ सीखने को मिलता है और काफी कुछ अभी सीखने को शेष है जो वो अब Dehati Ladke Season 2 में सीखेगा। अमेज़ॅन मिनीटीवी की श्रेष्ठ वेब सीरीज़ देहाती लड़के रजत और उसके दोस्तों और प्यार की अब तक की कहानी आप यहाँ देख सकते हैं।

मिनीटीवी के इस नए कॉमेडी ड्रामा शो देहाती लड़के के पहले सीजन के बेहतरीन अंत देखने के बाद आप की उत्सुकता और बढ़ गयी है। जब रजत को प्रेरणा पर गुस्सा आता है क्योंकि वह अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ अपने रिश्ते के बारे में झूठ बोल रही होती है। अब आगे क्या प्रेरणा और रजत वापस एक हो पाएंगे Dehati Ladke Season 2 का मुख्य अंश होगा।

Dehati Ladke Season 2 Story

Dehati Ladke Season 2 में आपको रजत के उन सभी संबंधों में बिछड़ते हुए देखने को मिलेगा जिनसे वो अपने गांव से आने के बाद मिला था। वो अब अपने वह अपने माता-पिता, दोस्तों, प्यार, गुरु प्रशांत और छाया मैम सहित उन सभी को खोता दिख रहा है जिन्हें वह कभी प्यार करता था।

Dehati Ladke Season 2 Trailer रिलीज़ हो गया है, जिसमें आपको सबसे पहले ‘प्रेरणा गुप्ता बेवफा है’ के नोट देखने को मिलेंगे फिर एक शायरी वाला ज्ञान। रजत और प्रेरणा फिर से करीब आते अपने प्यार का इजहार करते भी दिखते हैं। इसी बीच उनके प्यार और दोस्तों में गलतफहमी पैदा करने कोशिश भी होती है। झगड़ा करके जेल जाने पर पिता का डांट सुनता और कैंची की तरह जबान चलाता रजत अपने बागी अवतार में अब आँख दिखाकर बात करता है। रेल रिजर्वेशन के मोनोलॉग से अपने दोस्त, प्यार और अपनों से दूर होकर वापस अपने भैसों के तबेले जा पहुंचा है।

गांव में रहकर हमेशा फर्स्ट आने वाला रजत लखनऊ शहर से सेकंड डिवीज़न पास होकर अब वापस गांव में है। अब रजत किसी चमत्कार के सहारे UPSC के अंदर इंटरव्यू देने जाता है। अब आगे क्या ये तो शो रिलीज़ होने के बाद हमारे रिव्यु में पता चलेगा।

Dehati Ladke Season 2 Release Date

आपकी उत्सुकता को शांत करने के लिए बता दें की Dehati Ladke Season 2 आपको 12 जनवरी से Amazon miniTV पर देखने को मिलेगा। जिसमें शाइन पांडे, राघव शर्मा, सौम्या जैन, तनिष नीरज, आसिफ खान, संजीव वत्स, किरण शर्मा, सिद्धांत यादव मुख्य भूमिका में होंगे।

इस शानदार खबर के बाद आपको अगले कुछ दिनों में मिनीटीवी के ही एक और शानदार शो Crushed के अगले सीजन यानी Crushed Season 4 Release Date की भी अपडेट दी जाएगी इसलिए बने रहिये हमारे साथ।

Gutar Gu Season 2 Release Date Update

Amazon miniTV Dehati Ladke Season 2 Release Date

Dehati Ladke Season 2 releasing on 12th Jan 2024 #AmazonminiTVapp for FREE

Amazon miniTV Dehati Ladke Cast

Shine Pandey, Raghav Sharma, Saamya Jainn, Tanish Neeraj, Aasif Khan, Sanjeeva Vats, Kiran Sharma, Siddhant Yadav

1 thought on “Amazon miniTV Dehati Ladke Season 2 Release Date”

Leave a Comment