Team India Schedule ODI World Cup 2023 Time Table

World Cup India Schedule

ICC Mens’ World Cup 2023 पांच अक्टूबर से शुरू हो गया है। यह 46 दिनों तक चलेगा और इसमें कुल 48 मैच खेले जाएंगे। विश्वकप से पहले नवरात्र के कारण भारत-पाकिस्तान के मैच और अन्य कुछ मैचों के समय में बदलाव किया गया था। पहले भारत-पाकिस्तान मैच 15 अक्टूबर को होना था, जिसे नवरात्र के कारण बदलकर 14 अक्टूबर कर दिया गया।

team-india-schedule-odi-world-cup-2023

Team India World Cup में अपना पहला मैच आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी। वहीं, भारत और पाकिस्तान का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और आखिरी ग्रुप मैच नीदरलैंड के खिलाफ 12 नवंबर खेलेगी। पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई में और दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा।

Team India अगर सेमीफाइनल में पहुंचती है तो वह अपना मैच मुंबई में खेलेगी। वहीं, अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुँचती है तो वह कोलकाता में मैच खेलेगी। अगर सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होता है तो टीम इंडिया को कोलकाता में ही खेलना पड़ेगा। आईसीसी ने यह विशेष नियम शेड्यूल जारी करते वक्त बता दिया था।

🚨🚨 Team India’s fixtures for ICC Men’s Cricket World Cup 2023 👇👇

#CWC23 #TeamIndia pic.twitter.com/LIPUVnJEeu

— BCCI (@BCCI) June 27, 2023

Team India World Cup Schedule

8 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में 

11 अक्टूबर – अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में 

14 अक्टूबर – पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में 

19 अक्टूबर – बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में 

22 अक्टूबर – न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में 

29 अक्टूबर – इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में 

2 नवंबर – श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में 

5 नवंबर – दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में 

12 नवंबर – नीदरलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में 

15 नवंबर – सेमीफाइनल-1 मुंबई में 

16 नवंबर – सेमीफाइनल-2 कोलकाता में 

19 नवंबर – फाइनल अहमदाबाद में 

 ODI World Cup 2023 में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं, सभी को 9 लीग मैच खेलने हैं। विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले होने हैं। हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम ने अभ्यास मैचों की मेजबानी कर थी।

R Ashwin replaces injured Axar Patel in the 15-member squad.

We wish Axar a speedy recovery 👍 👍#TeamIndia‘s final squad for the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 is here 🙌#CWC23 pic.twitter.com/aejYhJJQrT

— BCCI (@BCCI) September 28, 2023

Round Robbin Format

World Cup 2023 में सभी टीमें बाकी नौ टीमों के साथ राउंड रॉबिन फॉर्मेट (IPL जैसे) में खेलेंगी। इनमें से पॉइंट टेबल में टॉप चार में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और यहां जीतने वाली टीमें फाइनल में भिडे़ंगी। फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। पिछली बार इंग्लैंड में भी राउंड रॉबिन फॉर्मेट में विश्व कप का आयोजन हुआ था। तब इंग्लिश टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।

world-cup-team-india
World Cup Team India

यह चौथा मौका है, जब वनडे विश्व कप का आयोजन एशियाई धरती पर हो रहा है। इससे पहले तीन बार एशिया में वनडे विश्व कप खेला गया है और भारतीय टीम हर बार सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही है। 2011 में टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई और खिताब भी अपने नाम किया है। अब चौथी बार वनडे विश्व कप का आयोजन एशिया में हो रहा है। जब भी विश्व कप का आयोजन एशिया में हुआ है, तब एशिया की कम से कम दो टीमें सेमीफाइनल तक पहुंची हैं। 2011 में तो तीन एशियाई टीमें सेमीफाइनल में पहुंची थीं। ऐसे में पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि भारतीय टीम आसानी से सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। इसके बाद भले ही हर बार की तरह भारत के लिए मुश्किलें आ सकती हैं। क्योंकि, पिछले कुछ आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम नॉकआउट मुकाबलों में हारकर बाहर होती जाती है। उम्मीद है इस बार टीम इंडिया अपनी इस कमजोरी से पार पाकर चैंपियन बनेगी।

The hosts are geared up to shine at #CWC23 🇮🇳 pic.twitter.com/RezKToCCh5

— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) October 3, 2023

Team India for World Cup

विश्व कप में खेलने जा रही यह भारतीय टीम के 15 में से नौ क्रिकेटर ऐसे हैं, जिन्हें पहले भी वनडे विश्व कप खेलने का अनुभव है। इस लिहाज से टीम इंडिया को विश्व कप का अनुभव तो है ही और यह विराट कोहली का तो यह चौथा विश्व कप होगा। वहीं कप्तान रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी का यह तीसरा विश्व कप है। केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह अपना दूसरा विश्व कप खेलने जा रहे हैं। विराट कोहली और अश्विन के पास तो विश्व कप जीतने का भी अनुभव है। ये दोनों क्रिकेटर 2011 की विश्वविजेता भारतीय टीम के सदस्य थे। विराट के पास तो 2019 के विश्व कप में कप्तानी का भी अनुभव भी है। ऐसे में विश्व कप के बड़े मैचों का दबाव भारतीय टीम अपने अनुभव से दूर करती नजर आएगी। टीम इंडिया के छह क्रिकेटर ऐसे हैं, जिनका यह पहला वनडे विश्व कप होगा। इनमें ईशान किशन, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर शामिल हैं।

Ready to shine in their Maiden 50-over Cricket World Cup Campaign! 😎

Give it up for our #CWC23 Debutants 😃

𝗠𝗶𝘀𝘀𝗶𝗼𝗻 𝗪𝗼𝗿𝗹𝗱 𝗖𝘂𝗽 𝗕𝗲𝗴𝗶𝗻𝘀 🏟️#TeamIndia pic.twitter.com/Xdm9jdr86x

— BCCI (@BCCI) October 5, 2023








ऐसी ही अन्य नई मजेदार खबरों के लिए जुड़िये हमारे चैनल से…

reviewguys-telegram
reviewguys-whatsapp

Leave a Comment