ICC Cricket World Cup 2023 Indian Stadiums Details

CWC Stadium Details

2011 के बाद 12 साल के इंतजार के बाद भारत में ICC Cricket World Cup 2023 शुरू होने को है। इस बार यह क्रिकेट विश्वकप भारत के अलग-अलग 10 मैदानों में खेला जाना है। पूर्व में कोलकाता से लेकर पश्चिम में अहमदाबाद तक और उत्तर में हिमालय की गोद में स्तिथ धर्मशाला से लेकर दक्षिण में समुद्र के तट चेन्नई तक अबकी विश्वकप की गूँज पूरे देश में सुनाई देगी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बंगलुरु, लखनऊ, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद और धर्मशाला इस विश्वकप के आयोजन स्थल होने वाले हैं।

icc-cricket-world-cup-2023-indian-stadiums-capacity
Graphics by amarujala


ICC Cricket World Cup 2023 अबकी 13वां वनडे क्रिकेट विश्वकप होगा। इसकी शुरुवात नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच उद्घाटन मैच से होगा। फाइनल भी 19 नवंबर को इसी ग्राउंड पर खेला जाएगा और तो और भारत-पाकिस्तान का विख्यात मैच भी 14 अक्टूबर को इसी ग्राउंड पर होगा। चलिए आपको इन सभी आयोजन स्थलों से रूबरू कराते हैं और इनकी दर्शक क्षमता के साथ इनमें होने वाले मैचों की जानकारी भी बताते हैं।

Narendra Modi Stadium, Ahmedabad

ये दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जो पहली बार पांच विश्वकप मैचों की मेजबानी करेगा। इसे मोटेरा स्टेडियम या सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम भी कहा जाता था। इसे 1983 में खोला गया था और 2021 में नवीनीकरण के बाद इसका नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया और इसके खेल परिसर का नाम सरदार वल्लभभाई पटेल खेल परिसर रखा गया। इसमें क्रिकेट के अलावा कई अन्य खेल मैदान भी शामिल हैं। यहाँ पर पहले और फाइनल मैच के अलावा भारत और पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित मैच भी खेला जाएगा।

दर्शक क्षमता: 1,32,000 लोग

विश्व कप मैच: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (5 अक्टूबर), भारत बनाम पाकिस्तान (14 अक्टूबर), इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (4 नवंबर), दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान (10 नवंबर), फाइनल (19 नवंबर)

Arun Jaitley Stadium, New Delhi

भारतीय राजधानी दिल्ली के केंद्र में स्थित देश के सबसे पुराने क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। भारत ने तीन बार (1987, 1996 और 2011) विश्व कप की मेजबानी की है और हर बार इस स्टेडियम ने विश्व कप मैचों की मेजबानी की है। इसे 1883 में खोला गया था। इस स्टेडियम को पहले फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के नाम से जाना जाता था। 2019 में, इसका नाम दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखा गया। इस बार पांच मैच खेल अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेले जाएंगे।

दर्शक क्षमता: 55,000 लोग

विश्व कप के मैच: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका (7 अक्टूबर), भारत बनाम अफगानिस्तान (11 अक्टूबर), इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान (15 अक्टूबर), ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड (25 अक्टूबर), बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (6 नवंबर)

Wankhede Stadium, Mumbai

यह स्टेडियम 1974 में भारत की “क्रिकेट राजधानी” कहे जाने वाले शहर में खोला गया था। 2011 विश्वकप फाइनल इसी ग्राउंड पर खेला गया था, जिसमें भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का मारकर हमें जीत दिलाई थी। इस बार यहाँ भी 5 मैच खेले जाने हैं।

दर्शक क्षमता: 33,000 लोग

विश्व कप मैच: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (21 अक्टूबर), दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (24 अक्टूबर), भारत बनाम श्रीलंका (2 नवंबर), ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान (7 नवंबर), पहला सेमीफाइनल (15 नवंबर)

Eden Gardens, Kolkata

ईडन गार्डन कोलकाता में हुगली नदी के तट पर स्थित है और इसका उद्घाटन 1864 में हुआ था। यह दुनिया के सबसे पुराने क्रिकेट मैदानों में से एक है और इसने 1987 विश्वकप फाइनल सहित सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी की है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसे भारतीय उपमहाद्वीप का लॉर्ड्स भी कहा जाता था। 1987 तक इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 40,000 लोगों की थी, जो अभी 66 हज़ार है। बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन की निकट भविष्य में इस स्टेडियम की क्षमता बढ़ाकर एक लाख करने की योजना है।

दर्शक क्षमता: 66,000 लोग

विश्व कप मैच: नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश (28 अक्टूबर), पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (31 अक्टूबर), भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (5 नवंबर), इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (11 नवंबर), दूसरा सेमीफाइनल (16 नवंबर)

Muttiah Annamalai (MA) Chidambaram Stadium, Chennai

चेन्नई में मरीना बीच के पास बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम का उद्घाटन 1916 में किया गया था। यह आईपीएल की सबसे सफल टीम CSK का होम ग्राउंड  भी है। इस स्टेडियम को चेपक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। यहां की पिच स्पिनरों के लिए मददगार होती है।

दर्शक क्षमता: 38,000 लोग

विश्व कप मैच: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (8 अक्टूबर), न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (13 अक्टूबर), न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान (18 अक्टूबर), पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान (23 अक्टूबर), पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका (27 अक्टूबर)

R Ashwin replaces injured Axar Patel in the 15-member squad.

We wish Axar a speedy recovery 👍 👍#TeamIndia‘s final squad for the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 is here 🙌#CWC23 pic.twitter.com/aejYhJJQrT

— BCCI (@BCCI) September 28, 2023

Maharashtra Cricket Association Stadium, Pune

 इसका उद्घाटन 2012 में किया गया था। इसको डिज़ाइन प्रसिद्ध ब्रिटिश वास्तुकार सर माइकल हॉपकिंस ने किया था। महाराष्ट्र में पुणे जिले के गांवजे इलाके में स्थित यह स्टेडियम 9 अक्टूबर को पहली बार विश्वकप की मेजबानी करने वाला है। भारत-बांग्लादेश का मैच यहीं होगा।

दर्शक क्षमता: 37,000 लोग

विश्व कप मैच: भारत बनाम बांग्लादेश (19 अक्टूबर), अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका (30 अक्टूबर), न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (1 नवंबर), इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड (8 नवंबर), ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (11 नवंबर)

M Chinnaswamy Stadium, Bangalore

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष के नाम पर 1972 में बने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम ने कई यादगार वनडे, टेस्ट और टी20 मैचों की मेजबानी की है। यह स्टेडियम सोलर पैनलों का उपयोग करने वाला भारत का पहला क्रिकेट स्टेडियम है।

दर्शक क्षमता: 40,000 लोग

विश्व कप मैच: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (20 अक्टूबर), इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (26 अक्टूबर), न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (4 नवंबर), न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (9 नवंबर), भारत बनाम नीदरलैंड (12 नवंबर)

Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharamshala

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के इस स्टेडियम का उद्घाटन 2003 में किया था। यह हिमालय की पहाड़ियों में स्थित है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध धर्मशाला दुनिया भर में तिब्बत के दलाई लामा के निवास के रूप में जाना जाता है, जिससे इसका सांस्कृतिक महत्व भी बढ़ता है। यह स्टेडियम इस विश्वकप में प्रयोग हो रहा सबसे छोटा स्टेडियम है।

दर्शक क्षमता: 23,000 लोग

विश्व कप मैच: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (7 अक्टूबर), इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश (10 अक्टूबर), दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड (17 अक्टूबर), भारत बनाम न्यूजीलैंड (22 अक्टूबर), ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (28 अक्टूबर)

Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Stadium, Lucknow

लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र के इकाना में स्तिथ इस स्टेडियम का उद्घाटन 2017 में किया गया था। इसे अब भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जाना जाता है। यह आईपीएल टीम लखनऊ सुपरजायंट्स का होम ग्राउंड है। यूपी की राजधानी में बने इस स्टेडियम को कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम से ऊपर वरीयता दी गयी है। 

दर्शक क्षमता: 50,000 लोग

विश्वकप मैच: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (12 अक्टूबर), ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (16 अक्टूबर), नीदरलैंड बनाम श्रीलंका (21 अक्टूबर), भारत बनाम इंग्लैंड (29 अक्टूबर), नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान (3 नवंबर)

Rajiv Gandhi International Cricket Stadium, Hyderabad

यह स्टेडियम तेलंगाना राज्य की राजधानी हैदराबाद के उप्पल में स्थित है और इसे हैदराबाद क्रिकेट स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। इसका नाम भारत के पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। इसका उद्घाटन 2005 में किया गया था। 

दर्शक क्षमता: 55,000 लोग

विश्वकप मैच: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड (6 अक्टूबर), न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड (9 अक्टूबर), पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (10 अक्टूबर)





ऐसी ही अन्य नई मजेदार खबरों के लिए जुड़िये हमारे चैनल से…

reviewguys-telegram
reviewguys-whatsapp

Leave a Comment