Half Love, Half Arranged Review – Amazon miniTV

Half Love, Half Arranged

Amazon miniTV पर इस हफ्ते Dice Media द्वारा बनाई नई रोमांटिक कॉमेडी सीरीज Half Love, Half Arranged स्ट्रीम कर रही है। ये सीरीज प्यार और शादी के बीच हमारे लिए एक नया दृष्टिकोण पेश करती है। इसके मुख्य भूमिका में टीवी के बड़े किरदार निभाने वाले करण वाही और मानवी गगरू हैं। इस सीरीज का ट्रेलर दर्शकों को लगातार भावनाओं के बदलने की एक झलक देता है जब एक सही साथी की तलाश की जाती है।

half-love-half-arranged-review-amazon-minitv

Half Love, Half Arranged Story

Half Love, Half Arranged की कहानी रिया तंवर (मानवी गगरू) के लिए बुनी गयी है जो एक स्त्री रोग विशेषज्ञ यानी Gynaecologist है, जिसके पास अपने पूरे जीवन का रोडमैप तैयार है। इस रोडमैप में उसे लगता है कि उसका प्रेमी उसे प्रोपोज़ करने वाला है और वो जल्द ही उससे शादी करके एक सुखी जीवन बिताएगी। लेकिन अचानक उसकी जिंदगी में एक अप्रत्याशित मोड़ आ जाता है, जब उसका वो प्रेमी इसे काफी कुछ सुनाकर उसे छोड़ देता है। अब रिया को जल्द ही खुद को प्यार और अरेंज वाली मैरिज करके खुद को साबित करना है। पहले जहाँ रिया एक ही बंदे में खुश थी अब वो कई से प्यार को लेकर कंफ्यूज है। डेटिंग और संस्कृति के इस कंफ्यूजन में उसका साथ उसके विचित्र परिवारवाले देते है। आपको ये सीरीज देखकर ही पता चलेगा कि अब उसका प्रिंस चार्मिंग कौन बनेगा और क्या वो अपने रोड-मैप को फॉलो कर पायेगी।

half-love-half-arranged-minitv-series

Half Love, Half Arranged Cast

Half Love, Half Arranged सिमरप्रीत सिंह द्वारा निर्देशित है। इसका निर्माण अदिति श्रीवास्तव ने डाइस मीडिया बैनर के तहत किया है, जिन्होंने Crushed, Little Things और Adulting जैसी शानदार सीरीज बनाई है। उसी तरह इसमें भी मानवी गगरू, करण वाही, सुप्रिया शुक्ला, ग्रुशा कपूर, अमित सिंह ठाकुर, श्रुति जॉली, भाव्या ग्रोवर, कशिश सलूजा, आराधना त्रिपाठी, पुलकित मकोल और सिमरप्रीत सिंह जैसे प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं। इसकी एडिटिंग गणेश सपकाल और सौरभ प्रभुदेसाई द्वारा की गयी है, जबकि नचिकेत पंगारे ने फोटोग्राफी में काम किया है। स्कोर और संगीत कार्तिक राव, अद्वैत सावंत और विशाल पाटिल द्वारा तैयार किया गया है। स्क्रीनप्ले और डायलॉग श्रुति भारद्वाज और कर्पूर गौरव ने साथ मिलाकर लिखा है।

kaash meri crush bhi mere saath aese hi flirt karti 🥰

dekho on Half Love Half Arranged streaming from 12th Oct onwards only on Amazon miniTV jo hai aapke Amazon shopping app par bilkul FREE! ❤️#HalfLoveHalfArrangedOnAmazonminiTV #TeamLoveOrTeamArranged pic.twitter.com/6VR6g72clZ

— Amazon miniTV (@amazonminiTV) October 10, 2023

Maanvi Gagroo as Riya Tanvar
Karan Wahi as Jogindar Hooda
Supriya Shukla as Himani Tanwar
Grusha Kapoor as Rajni Tanwar
Amit Singh Thakur as Prakash Tanwar
Shruti Jolly as Tanvi
Bhavya Grover as Siya Tanwar
Kashish Saluja as Sahil Anand
Aradhna Tripathi as Naina
Pulkit Makol as Arf Iqbal
Simarpreet Singh as Mandeep

रिया और जोगी की ये लव और अरेंज की ये कहानी देखने के लिए आप अपने अमेज़न शॉपिंग ऐप पर जाएं और मिनीटीवी आइकन पर क्लिक कर फ्री में देखें। अमेज़ॅन मिनीटीवी पर हाफ लव, हाफ अरेंज्ड का प्रीमियर 12 अक्टूबर से हो गया है, लगभग ढ़ाई घंटे लम्बी इस सीरीज में कुल 6 एपिसोड हैं।

E1 | Happy Birthday, Riya
E2 | Siyappa
E3 | Zor Se Bolo, Jai Mata Di
E4 | Kuch Toh Hua Hai
E5 | Bermuda Triangle
E6 | Kya Yahi Pyaar Hai

About Half Love Half Arranged:

In the North India marriage market, Ria a 30-year-old millennial discovers the world of “arranged dating”. She finds herself in the crazy circus of badly arranged matches, set-ups, matchmakers, astrologers, and well-meaning aunties in an endeavor to get them to “settle down”.

#HalfLoveHalfArranged bana fully cute, jab mile Riya aur Jogi! ✨

🥰 yeh zabardast jodi ki bitter-sweet kahani sunne ke liye stay tuned to Half Love Half Arranged on Amazon miniTV jo hai aapke Amazon shopping app par or download the Amazon miniTV app and watch now for free!



ऐसी ही अन्य नई मजेदार खबरों के लिए जुड़िये हमारे इन चैनल से…

reviewguys-telegram
reviewguys-whatsapp

Leave a Comment