Who’s Your Gynac? Review – Amazon miniTV

Who’s Your Gynac? Review

Amazon miniTV लगातार नए शोज पेश करते जा है वह भी अलग-अलग केटेगरी में, अभी आज ही एक और मिनी सीरीज Who’s Your Gynac? आया है जो एक Gynaecologist के जीवन के मुश्किलों पर आधारित है। TVF और Girliyapa द्वारा निर्मित और हिमाली शाह द्वारा निर्देशित यह सीरीज एक नई प्रसूति-स्त्री रोग विशेषज्ञ (ओबी-जीवाईएन) OB-GYN (Obstetrician and Gynaecologist) डॉ. विदुषी कोठारी के मुश्किलों का दिखाता है, जिसमें वो अपने शुरुवाती मरीज के लिए काफी जतन कर रही है। उसका क्लिनिक खुले तौर पर महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य के चुनौतियों से लड़ने का हिम्मत देता है। यह शो मुख्य रूप से एक नए महिला डॉक्टर के सामने आने वाली चुनौतियों और उनसे निपटकर बाकि महिलाओं को खुलकर बात करने और शिक्षित करने के सफल प्रयासों को दिखाती है।

whos-your-gynac-cast-saba-azad

Who’s Your Gynac? में एक नई नवेली महिला डॉक्टर विदुषी है जो अपने क्लिनिक और नर्स के साथ पहले मरीज के इंतजार में है। वहीं उसके दो प्रिय दोस्त हैं – स्वरा और मेहर जिनसे वो अपने रोज का अनुभव साझा करती है। तीन के इस ग्रुप में स्वरा इनकी माँ है, विदुषी एक बेटी और मेहर इस ग्रुप का कुत्ता जो की एक कोडर भी है। अपनी माँ से हमेशा दूर रहने वाली स्वरा अब खुद माँ बनने वाली है, विदुषी अपनी दोस्त को ही अपना पहला मरीज बनाना चाहती है पर स्वरा को एक फेमस डॉक्टर मिल जाती है जो सिर्फ 15 मिनट समय ही देती है। इसके बाद स्वरा को अपनी गलती का एहसास होता है और फिर विदुषी उसका पूरा देखभाल करती है। अब डॉ. विदुषी कोठारी को अपने दोस्ताना स्वभाव के कारण तरक्की मिल रही है।

Who’s Your Gynac Cast

DR. VIDUSHI KOTHARI – SABA AZAD 
SWARA IYER JAIN – KARISHMA SINGH 
MEHR – AARON KOUL
NURSE VIOLET – VIBHA CHIBBER
DR. ARTH – KUNAL THAKUR 
RAHUL JAIN – JAI TALWAR

minitv-whos-your-gynac-cast

इस सीरीज में सबा आज़ाद को OB-GYN डॉ विदुषी कोठारी और विभा छिब्बर को नर्स वायलेट के रूप में पेश किया गया है। स्वरा के रूप में करिश्मा सिंह, मेहर के रूप में एरोन कूल और डॉ. अर्थ के रूप में कुणाल ठाकुर हैं। डॉ. विदुषी कोठारी के किरदार में सबा आज़ाद चमक रही हैं और एक नई डॉक्टर की चुनौतियों का बखूबी सामना करती हैं। करिश्मा सिंह और आरोन अर्जुन कौल ने विदुषी के सबसे अच्छे दोस्त स्वरा और मेहर के रूप में मजेदार रोल किया है। करिश्मा का किरदार गर्भवती महिला में होने वाले परिवर्तनों के अनुभवों को भी बखूबी दिखाता है। वहीं एरोन एक लापरवाह कोडर है, अर्थ के किरदार में कुणाल ठाकुर की केमिस्ट्री विदुषी के साथ बिलकुल भी नहीं जमती है। वायलेट नर्स के रूप में विभा छिब्बर सबसे गंभीर और सटीक व्यंग करती हैं। इनके अलावा सहायक कलाकारों ने भी अपने किरदार से इस शो को चमकाया है।

Hostel Daze S4 Review

Who’s Your Gynac? सीरीज काफी दिलचस्प और मनोरंजक है, जो सेक्स और यौन समस्या से जुड़े सामाजिक मुद्दों को सेक्सपर्ट के माध्यम से मार्गदर्शन करता है और कई मिथकों के बारे में सवालों के जवाब देता है। शो में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे पसंद न किया जाए, भले ही यह वास्तविक मुद्दों को ज्यादा गंभीरता से प्रस्तुत नहीं करता। लगभग 1 घंटे 45 मिनट मिनी सीरीज से गंभीरता की कम और 5 एपिसोड में मनोरंजन की पूरी गारंटी है। आख़िरकार अमेज़न मिनी टीवी पर सबा आज़ाद ने अपने बच्चे को सफलतापूर्वक जन्म दे ही दिया!

Who’s Your Gynac? Episodes

Ep1 – A Pregnancy Test and A Pregnancy Case
Ep2 – Gulab Jamun and A Birthday Cake
Ep3 – A Chat Group and A Tea Set
Ep4 – A Broken Pipe and A Dahi
Ep5 – A Yellow Saree and A Doppler


Leave a Comment