Desi Kalakaar sequel Kalaastar with Yo Yo Honey Singh and Sonakshi Sinha

Kalaastar Song Story

Yo Yo Honey Singh और Sonakshi Sinha का Kalaastar song नौ साल पहले आए सुपरहिट song Desi Kalakaar का सीक्वल होने वाला है। हनी सिंह इस समय अपना 3.0 वर्जन जी रहे हैं, अपनी जिंदगी पटरी पर लाने के बाद वे फिर से अपने म्यूजिक करियर में ऊँचा मुकाम पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। अपने तीसरे वर्जन में वापसी करने के बाद से हनी ने Naagan, Tujh Pe Pyaar, Let’s Get it Party, Savage, Soul, Kuley Kuley जैसे शानदार गाने दिए हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने Kalaastar गाने का टीज़र डाला है।

desi kalakaar-honey-singh-sonakshi-sinha-kalaastar-song-story

About Kalaastar Song

Kalaastar नौ साल पहले आए सुपरहिट गाने Desi Kalakaar का अगला पार्ट होने वाला है, जिसमें यो यो हनी सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की लव स्टोरी का अगला पड़ाव दिखाया जाएगा। कलास्टार के टीज़र को एक घंटे के भीतर ही 5 लाख से अधिक बार देखा गया। यह टीज़र प्रशंसकों को सजा काटने के बाद हनी सिंह की जेल से रिहाई की एक झलक दिखाता है। जिसमें वह उत्सुक होकर सोनाक्षी सिन्हा के बारे में पूछता है, लेकिन उसके एक दोस्त ने उसे बताया कि उसने तीन साल पहले किसी और से शादी कर ली है। अब हनी सिंह अपनी बंदी को लाने चल देता है, जहाँ सोनाक्षी सिन्हा की भी झलक मिलती है जिसने उसे बंदूक की नोक पर ले रखा है।

Song: Kalaastar

Singer: Yo Yo Honey Singh

Composer: Rony Ajnali, Gill Machhrai

Lyrics: Rony Ajnali, Gill Machhrai

Music: Bass Yogi 

Mix & Master: Jaymeet

Digital Strategy: RajDeep Mayer

Desi Kalakaar Song Story

Desi Kalakaar में सोनाक्षी अपने पिता (गुलशन ग्रोवर) की मर्जी के खिलाफ अपने सुपरस्टार दोस्त (हनी सिंह) के साथ घर छोड़कर भाग रही होती है। उसका बाप पुलिस के साथ उनका पीछा करते हुए आखिरकार उन्हें पकड़ लेता है और उसके सुपरस्टार को लम्बे समय के लिए अंदर करा देता है। अब नौ साल बाद बाहर आने के बाद Kalaastar उसी कहानी को आगे बताएगी, जिसमें तीन साल पहले सोना के शादी होने की खबर पता चलती है। अब देखना होगा कि ये कहानी किस मोड़ पर जाती है, क्या वो अपनी शादी में खुश है या फिर नाखुश होने के कारण अपने सुपरस्टार के साथ वापस हो जाती है।

Song – Desi Kalakaar

Album – Desi Kalakaar

Starring – Yo Yo Honey Singh, Sonakshi Sinha, Gulshan Grover

Singer, Lyrics & Music – Yo! Yo! Honey Singh

Story and Screenplay – Yo Yo Honey Singh & DirectorGifty gifty

Producer – Bhushan Kumar

Kalaastar Song Release Date

‘देसी कलाकार’ अपने आकर्षक बोल, रैप और एनर्जेटिक संगीत के चलते आज भी हममें से कई लोगों के लिए रिफ्रेशिंग लगता है। इस गाने को पार्टियों, कार्यक्रमों, यात्राओं और समारोहों की प्लेलिस्ट में जगह मिली। यह गाना टी-सीरीज़ के बैनर तले रिलीज़ किया गया था। उसी तरह ‘कलास्टार’ गाने की आने वाली कहानी भी दिलचस्प और लुभावनी लगती है। लेकिन इस गाने को ज़ी म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज़ किया जाना है। 26 अगस्त 2014 को आए 10 मिनट के गाने ‘देसी कलाकार’ के अगले भाग ‘कलास्टार’ की रिलीज़ डेट अभीतक कन्फर्म नहीं है, कुछ भी कन्फर्मेशन मिलने पर आपको यहाँ अपडेट कर दिया जाएगा क्योंकि इसका टीज़र देखने के बाद हनी के प्रशंसक इसे देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।


Dadasaheb Phalke Award 2023




ऐसी ही अन्य नई खबरों के लिए जुड़िये हमसे टेलीग्राम के जरिए

reviewguys-telegram

Leave a Comment