Chandrayaan-3 Mission Timeline and its Future


चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन चूका है भारत। चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने बुधवार शाम 6:04 मिनट पर चन्द्रमा के सतह पर कदम रखा। चंद्रयान-3 ने लैंडिंग के बाद सन्देश भेजा कि – “भारत मैं अपनी मंजिल पर पहुँच गया हूँ और आप भी!” 

Chandrayaan-3 Mission:
‘India🇮🇳,
I reached my destination
and you too!’
: Chandrayaan-3

Chandrayaan-3 has successfully
soft-landed on the moon 🌖!.

Congratulations, India🇮🇳!#Chandrayaan_3#Ch3

— ISRO (@isro) August 23, 2023

भारत के चंद्रयान-3 चंद्र मिशन ने लैंडिंग प्रक्रिया में लाइव-स्ट्रीमिंग के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। जैसे-जैसे देश चंद्रमा पर अपनी ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग हासिल करने के करीब पहुंचता रहा, लाइव दर्शकों की संख्या भी बढ़ती रही, तमाम न्यूज़ चैनल, पार्टियों और नेताओं के टेलीकास्ट के बावजूद इसरो ने इस मिशन की 80 लाख की लाइव स्ट्रीम के साथ स्पेनिश स्ट्रीमर इबाई के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
615 करोड़ का चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया था और इसका सफर 41 दिन का था…

चंद्रयान-3 लॉन्च से लैंडिंग की टाइमलाइन

14 जुलाई 2023: इसरो ने चंद्रयान-3 को लॉन्च किया और पृथ्वी के चारों ओर इच्छित अण्डाकार कक्षा में इंजेक्ट किया.

15 जुलाई 2023: इसरो ने अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की ओर बढ़ाने वाली पहली प्रक्रिया (अर्थबाउंड फायरिंग -) पूरी की.

01 अगस्त 2023: चंद्रयान-3 को पृथ्वी की कक्षा से निकालकर चंद्रमा की कक्षा की ओर बढ़ाया.

05 अगस्त 2023: यान चंद्रमा की पहली 40 हजार किमी वाले वक्षा में में प्रवेश किया.

06 अगस्त 2023: चंद्रयान-3 दूसरे 20 हजार वाले कक्षा में प्रवेश किया.

09 अगस्त 2023: तीसरी कक्षा बदलकर यह 5 हजार किमी वाले कक्षा में स्थापित हुआ.

14 अगस्त 2023: चौथे कक्षा में 1 हजार किमी में प्रवेश किया.

16 अगस्त 2023: यह चंद्रमा के सबसे निकट 100 किमी वाली कक्षा में स्थापित हुआ.

17 अगस्त 2023: चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन माड्यूल से लैंडर और रोवर अलग हो गए. लैंडर चंद्रमा की सतह की ओर आगे बढ़ता रहा.

18 अगस्त 2023: विक्रम लैंडर डिबूस्टिंग प्रक्रिया सफल रही.

20 अगस्त 2023: लैंडर ने दूसरी बार डिबूस्टिंग प्रक्रिया पूरी की और चांद के काफी करीब पहुंच गया.

23 अगस्त 2023: शाम 6 बजकर 4 मिनट पर विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर उतरा। 

चंद्रयान-3 लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित किया गया है।

Chandrayaan-3 Mission:
Updates:

The communication link is established between the Ch-3 Lander and MOX-ISTRAC, Bengaluru.

Here are the images from the Lander Horizontal Velocity Camera taken during the descent. #Chandrayaan_3#Ch3 pic.twitter.com/ctjpxZmbom

— ISRO (@isro) August 23, 2023

चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से नीचे उतरा भारत की चांद पर सैर शुरू !

Chandrayaan-3 Mission:

Chandrayaan-3 ROVER:
Made in India 🇮🇳
Made for the MOON🌖!

The Ch-3 Rover ramped down from the Lander and
India took a walk on the moon !

More updates soon.#Chandrayaan_3#Ch3

— ISRO (@isro) August 24, 2023


Chandrayaan-3-mission-india

चंद्रयान-3 के तीन बड़े लक्ष्य हैं, जिन्हें हासिल करने के लिए इसके पास 14 दिन का वक़्त है, इसमें इसके सात हथियार मदद करेंगे। चाँद के अतीत में झाकेंगे लैंडर विक्रम के चार पेलोड और रोवर प्रज्ञान बताएगा चाँद की मूल संरचना। 


अब आगे क्या ?
इसरो का नया लक्ष्य अब सूर्य का रहस्य जानना और शुक्र तक पहुंचना है। आदित्य-एल1 सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष आधारित भारतीय वेधशाला श्रीहरिकोटा में तैयार हो रही है जिसे अगस्त के अंत या सितम्बर के शुरुआत में भेजा जा सकता है। 



ऐसी ही अन्य खबरों के लिए जुड़िये हमसे टेलीग्राम के जरिए

Leave a Comment